सातवें लोस प्रत्याशी के नाम की घोषणा आप ने दिल्ली में की

पश्चिमी दिल्ली से बलबीर सिंह जाखड़ होंगे आप के प्रत्याशी


प्रत्याशीयों की सूची - » चांदनी चौक लोकसभा - पंकज गुप्ता, » पूर्वी दिल्ली लोकसभा -आतिशी, » उत्तर-पूर्वी लोकसभा -दिलीप पांडे, » नई दिल्ली लोकसभा - वृजेश गोयल, » दक्षिणी दिल्ली लोकसभा - राघव चड्ढा, » उत्तर-पश्चिम लोकसभा - गुगन सिंह, » पश्चिमी दिल्ली लोकसभा - बलबीर सिंह जाखड़



नई दिल्ली, मार्च। दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के सातवें लोकसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। आम आदमी पार्टी 6 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम पहले ही घोषित कर चुकी है। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर अभी तक कोई प्रत्याशी नहीं था।


इस सीट के संबंध में पार्टी के पास कई लोगों के नामों के सुझाव आए थे। उसमें से पार्टी ने बलबीर सिंह जाखड़ को पश्चिमी लोकसभा सीट से अपना लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। बलवीर सिंह जाखड़ लोकपाल आंदोलन के समय से ही पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। मुख्य तौर पर अधिवक्ता राजनीति में सक्रिय रहे हैं। बलबीर सिंह बी ए एलएलबी पास है। वर्तमान समय में 2016 से आज की तारीख तक द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं।


2008 से लेकर 11 तक द्वारका कोर्ट में ही उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ऑल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के चेयरमैन है। बलवीर सिंह जाखड़ सेक्टर 19 द्वारका दिल्ली के ही निवासी हैं। गोपाल राय ने बताया के लगभग 6 महीने पहले ही आम आदमी पार्टी ने 6 लोकसभा सीटों पर अपने प्रभारियों के नाम की घोषणा की थी, और वह सभी प्रभारी अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में पिछले 6 महीने से चुनाव प्रचार का काम संभाले हुए थे। 


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close