भाजपा व आप आमने-सामने सीलिंग मुद्दे पर

आवाज़ ए हिंद टाइम्स सवांदाता, नई दिल्ली, अप्रैल। दिल्ली के मायापुरी में सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प पर राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार के इशारे पर व्यापारियों की दुकानें सील की गई और उन्हें पीटा गया है।



वहीं भाजपा ने बिना देरी किए केजरीवाल के आरोप को बेबुनियाद बताया है। घटना के बाद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की तरफ से ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा गया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, अपने ही व्यापारियों को इस तरह पीटना बेहद शर्मनाक है। व्यापारियों ने हमेशा धन और वोट से भाजपा का साथ दिया।


बदले में भाजपा ने उनकी दुकानें सील की और उनको लाठियों से पीटा। चुनाव में भी व्यापारियों पर इतना बर्बर लाठीचार्ज भाजपा साफ कह रही है- नहीं चाहिए भाजपा को व्यापारियों का साथ।


भाजपा ने किया केजरीवाल पर पलटवार - 


अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। केजरीवाल के आरोपों पर दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट किया, केजरीवाल जी फिर झूठ फैला रहे हो। मायापुरी मे सीलिंग की यह कार्यवाही आम आदमी पार्टी सरकार के अधिकारी सब डिवीजन मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई है। शनिवार को मायापुरी में सीलिंग के लिए गई टीम का स्थानीय व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी सीलिंग का विरोध करते-करते उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। जवाब में घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भी पथराव शुरू कर दिया। काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस पथराव में करीब छह पुलिसकर्मी सहित कई व्यापारियों को चोट लगी है।


इसके बाद पुलिस ने हुलका बल प्रयोग करते हुए मामला शांत कराया। स्थिति नियंत्रण में करते हुए बाद में पांच फैक्ट्री को सील किया गया है। यहां करीब 850 फैक्ट्रियों को सील करने का आदेश था।


- 391 -


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close