चन्द्रबाबू नायडू की दिल्ली में भूख हड़ताल

नई दिल्ली। तेलुगू देशम पार्टी के  नायडू को समर्थन देने दिल्ली में आंध्र भवन पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। उन्होंने यहां भी राफेल का मुद्दा उठाया और कहा कि पीएम मोदी ने आंध्र की जनता का पैसा चुराकर अनिल अंबानी को दे दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब एकसाथ खड़े हैं और नरेंद्र मोदी व बीजेपी को हराएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी जनता से किया गया वादा पूरा करें। आंध्र भवन के बाहर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या : चंद्रबाबू नायडू की हड़ताल से पहले आंध्र भवन के बाहर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाला व्यक्ति आंध्र प्रदेश का ही रहने वाला है। शव के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा हैकि उनकी माली हालत काफी खराब है। जानकारी ये है कि यह शख्स आंध्र प्रदेश से ही दिल्ली आया था।


 


प्रधानमंत्री ने राजधर्म का पालन नहीं किया:


नायडू टीडीपी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र भवन में 1 दिवस की भूख हड़ताल प्रारंभ करते हुए, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र द्वारा किए गए वादों को पूर्ण करने की मांग की है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई उनकी भूख हड़ताल रात 8 बजे तक चलेगी। भूख हड़ताल पर बैठे नायडू ने कहा, आज हम यहां केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने आए हैं। धरने से एक दिन पहले कल प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के गुंटुर का दौरा किया। मैं पूछ रहा हूं कि इसकी क्या जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए नायडू ने कहा, प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के मामले में राज धर्म का पालन नहीं किया क्योंकि उनकी सरकार ने राज्य को विशेष दर्जा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री हमारे लोगों पर निजी हमले करते हैं तो हम भी उसका जवाब देने को तैयार हैं।  


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close