अन्नदाता परेशान, गन्ना किसानों का दस हजार करोड़ बकाया

मोदी सरकार पर हमला प्रियंका गांधी का



किसानों का 10000 करोड़ बकाया मतलब उनके बच्चों की शिक्षा,
भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल सबकुछ ठप्प हो जाता है: प्रियंका गांधी


किसानों को गन्ना भुगतान न मिलने पर साधा निशाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार


नई दिल्ली, 24 मार्च (देशबन्धु) । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैं भी चौकीदार कैंपेन पर तंज कसे। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को बकाया नहीं मिलने संबंधी एक खबर ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं। मगर उप्र सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती।


किसानों का 10000 करोड़ बकाया मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल सबकुछ ठप्प हो जाता है। यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की पहरेदारी करता है, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं। प्रियंका गांधी के ट्वीट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारी सरकार जब से सत्ता में आई है हमने लंबित 57,800 करोड़ का गन्ना बकाया भुगतान किया है।


ये रकम कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा है। पिछली सपा-बसपा सरकारों ने गन्ना किसानों के लिए कुछ नहीं किया जिससे किसान भुखमरी का शिकार हो रहा था। उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में गन्ना किसानों मामला प्रमुख मुद्दों में से एक है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के ट्वीट से स्पष्ट है कि वह सूबे में किसानों के मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगी।


 


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close