राजलक्ष्मी दिल्ली पहुंची चेन्नई से 15,000 किमी की बुलेट यात्रा करके

नई दिल्ली, मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए चेन्नई से निकली राजलक्ष्मी मंदा रविवार को राजधानी दिल्ली पहुंची।



यहां भारत के दिल कहे जाने इंडिया गेट पर आयोजित हुए स्वागत समारोह में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी फूल मालाओं के साथ हर-हर मोदी घर-घर मोदी का नारा लगाते हुए राजलक्ष्मी मंदा स्वागत किया।


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गौरव खारी, महिला मोर्चा अध्यक्षा पूनम पाराशर झा, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


समारोह में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राजलक्ष्मी का स्वागत करते हुए कहा कि राजलक्ष्मी की यह बुलेट यात्रा दर्शाती है कि युवाओं में, महिलाओं में और देश के जन- जन में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर कितना उत्साह है।


उन्होंने कहा कि ये जो लोगों में उत्साह दिख रहा है, यही देश का सबसे बड़ा प्रैक्टिकल सर्वे है। देश एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी को अपना चौकीदार बनाने के लिए निकल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि राजलक्ष्मी द्वारा अपनी यात्रा में लिया गया सर्वे सैंपल देश का सबसे बड़ा और विश्वसनीय सैंपल है और 15,000 किलोमीटर की यात्रा में तीन से चार लाखों लोगों ने हस्ताक्षर करके दिया है वे मोदी को फिर से देश की बागडोर सौपने को तैयार है।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close