औपचारिक ऐलान, गठबंधन तय आज हो सकता है 

आप के साथ कांग्रेस का हाथ होगा 


दिल्ली में चार और हरियाणा में एक सीट पर लड़ेगी आप, 
कांग्रेस दिल्ली में पूर्वी, उत्तर पूर्वी और नई दिल्ली से उतारेगी उम्मीदवार



नई दिल्ली, अप्रैल। लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय हो चुका है और संभव है कि नवरात्र के पहले दिन ही इसका ऐलान भी कर दिया जाए। अपुष्ट सूत्रों की माने तो दोनों पार्टियां हरियाणा और दिल्ली में गठबंधन के लिए तैयार हो गई हैं। इसमें दिल्ली के लिए चार सीटों व तीन सीटें के बीच सहमति बनी है और हरियाणा में आम आदमी पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ सकती है।


राजनीतिक सूत्रों के अनुसार आज दिल्ली कांग्रेस की बैठक में यह तय हुआ है कि वह न सिर्फ दिल्ली में बल्कि हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी से गठबंधन करेंगे। इस बैठक में पीसी चाको, शीला दीक्षित, हारून युसूफ व अन्य नेता भी मौजूद थे। इस दौरान फैसला लिया गया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।


इन नेताओं की बात माने तो जिन चार सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी उसमें सबसे ऊपर चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली। जबकि कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी और नई दिल्ली मिलेगी। हालांकि आज भी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने दो टूक कहा कि गठबंधन को लेकर आज कोई बात नहीं हुई।


राहुल गांधी पहले भी दो बार दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं को बैठक के लिए बुला चुके हैं। हम सबने मिलकर गठबंधन का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर छोड़ दिया है। हम तभी आगे बढ़ेंगे जब वह कोई निर्णय करेंगे। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा और यहां सातों सीटों पर गठबंधन को लेकर पिछले लंबे समय से अटकलों का दौर चल रहा है।


इन्हीं अटकलों के बीच कांग्रेस जहां आप के खिलाफ नरम है तो आप जरूर हर मौके पर राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के सभी छोटे बड़े नेता पर कटाक्ष कर चुकी हैऔर उसके हमलावर तेवर अभी भी जारी हैं।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close