बड़ा झटका भारत को अमेरिका ने दिया 

छूट समाप्त करेगा अमेरिका ईरान से तेल खरीद पर 



आवाज़ ए हिंद टाइम्स सवांदाता, नई दिल्ली, अप्रैल। ईरान से तेल खरीदने की वजह से खफा अमेरिका भारत सहित पांच देशों को प्रतिबंध में मिली छूट खत्म कर सकता है। इन देशों में भारत के अलावा चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और टर्की शामिल हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दरअसल, अमेरिका ने इन पांच देशों को 2 मई सी भी तरह के प्रतिबंध से छूट दे रखी थी।


अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो सोमवार को इस बात की घोषणा कर सकते हैं कि अमेरिका अब आगे भारत सहित बाकी के चार देशों को प्रतिबंध से छूट नहीं देगा। खबरों के संबंध में फैसला ले लिया है। अमेरिका ईरान के तर अमेरिका ईरान के तेल निर्यात को घटाकर उस पर दबाव बनाना चाहता है। गौरतलब है कि साल 2015 में न्यूक्लियर डील से खुद को अलग करने के बाद अमेरिका ने ईरान पर फिर से कुछ प्रतिबंध लगाए थे।


इसके बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत सहित कुछ अन्य देश पर से प्रतिबंधों को एक एक करके हटा लिया था। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि उतने समय में दूसरे देश ऊर्जा के अन्य किसी विकल्प की तलाश कर लें। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि प्रतिबंध की वजह से तेल की आपूर्ति में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी क्योंकि अमेरिका और सऊदी अरब सहित दूसरे देशों ने तेल का उत्पादन बढ़ा दिया है।


अमेरिका के फैसले का अध्ययन कर रहा है भारत नई दिल्ली। सरकार अमेरिका द्वारा भारत समेत आठ देशों को ईरान से तेल खरीदी को लेकर जारी प्रतिबंधों से रियायतों को समाप्त करने के फैसले का अध्ययन कर रही है और इस बारे में उचित समय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करेगी।


अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल पोम्पियो द्वारा की गई ईरान से तेल खरीदी को लेकर प्रतिबंधों से भारत समेत आठ देशों को जारी रियायत समाप्त करने की घोषणा को सरकार ने संज्ञान में लिया है।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close