कांग्रेस में शामिल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए,
सिन्हा ने कांग्रेस को बताया महान दिग्गजों की पार्टी



नई दिल्ली, अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी से दशकों पुराना संबंध तोड़कर शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को अपने राजनीतिक भविष्य पर संशय खत्म कर दिया। उन्होंने यह कहते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली कि कांग्रेस उन्हें जनता, समाज और देश की सेवा करने का मौका देगी।


सिन्हा यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने पहले ट्वीट किया था, यह बहुत भारी मन और अपार पीड़ा की बात है कि आखिरकार मैंने छह अप्रैल को भाजपा के संस्थापना दिवस' के मौके पर अपनी पुरानी पार्टी को अलविदा कह दिया और किन कारणों से, यह सबको पता है।


उन्होंने कहा कि मेरे मन में अपने लोगों के बारे में कोई गलत विचार नहीं है, क्योंकि वे मेरे परिवार को पसंद करते हैं। मैं भाजपा में 'भारतरत्न' नानाजी देशमुख, दिवंगत महान प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी और मेरे दोस्त व दार्शनिक, शानदार नेता, गुरु और मार्गदर्शक लालकृष्ण अडवानी जैसे दिग्गजों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में निखरा।


कांग्रेस में शामिल होने से कुछ देर पहले उन्होंने एक साथ कई ट्वीट किए, उन्होंने भाजपा को उनकी नीतियों पर घेरने की कोशिश की।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close