भाजपा को जनता मतदान कर दोनो को सिखाएगी सबक
आवाज़ ए हिंद टाइम्स सवांदाता, नई दिल्ली, अप्रैल। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि पिछले चार महीने से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन की लगातार चचों बनी हुई है। कांग्रेस कहती है कि गठबंधन की गेंद आम आदमी पार्टी के पाले में है वहीं आम आदमी पार्टी कहती है कि गठबंधन की गेंद कांग्रेस के पास है, लेकिन हकीकत यह है, लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए वोट देकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है और इन दोनों को ऐसा सबक सिखाएगी कि 2020 के चुनाव में जनता के सामने जाने लायक ही नहीं रह जाएंगे।
तिवारी ने कहा कि अगर केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के हित में वाकई कोई विकास कार्य किया है तो अपने सभी विधायकों के रिपोर्ट कार्ड जारी करें। मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के पास एक भी ऐसा काम नहीं है जो बीते 15 सालों में उन्होंने किया हो और उसके आधार पर दिल्ली की जनता से वोट मांग सकें।
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने केवल पिछले साढ़े चार सालों में दिल्ली की जनता के टैक्स के लिए ही उपयोग किया है, जनता की कोई परवाह नहीं की। केवल केजरीवाल के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को किसी न किसी बहाने से सरकारी मदद कर उन्हें लाभ पहुंचाया है।