स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध बीमारियों की रोकथाम के लिए : डॉ सोमशेखर

बैठक का आयोजन, डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए 



राकेश कुमार, नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा उद्योग सदनमुख्यालय में अन्र्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य पूर्वी दिल्ली नगर निगम में मच्छर जनित बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार हेतु विभिन्न विभागों की भागीदारी को सुनिश्चित करना था।


पूर्वी दिल्ली नगर निगमके अतिरिक्त आयुक्त स्वास्थ्य में ब्रजेश सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वास्थ्य को ब्रजेश सिंह ने कहा कि मच्छर जनित बीमारियां स्वास्थ्य के लिए नितांत घातक हैं।


इस बैठक पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम में जन स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त निगम स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ सोमशेखर, उपस्वास्थ्य अधिकारी, डॉ अजय हांडा एवं डॉ अजय शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों जैसे दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ कैंप सोनिया विहार एवं मयूरविहार, वाद् एवं सिंचाई विभाग, अग्निशमन विभाग रेलवे, दिल्ली जल बोई दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली मेट्रो लोक निर्माण विभाग, गुरू तेग बहादुर अस्पताल, चाचा नेहरू अस्पताल, जगप्रवेश, लाल बहादुर अस्पताल, इबहास, अंबेडकर टेकनीकल ड्रॉसिट्यूट सहित लगभग 55 विभागों से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।


उन्होंने बताया कि एडीज मच्छर घरों के अतिरिक्त विद्यालयों, कॉलेजों एवं दफ्तर परिसर एवं निर्माणाधीन परिसरों में भी पाया जाता है। उन्होने कहा कि निगम द्वारा डी.बी.सी एवं फील्ड वर्करों द्वारा इन ब्रिड़िग साइट कोनिरंतर जांच तो की ही जा रही हैं लेकिन इस बात की आवश्यकता है कि प्रत्येक विभाग, भवन, वर्कशॉप अपना नोडल अधिकारी तय करे जो संबंधित क्षेत्र में मच्छरों की रोकथाम संबंधी कार्यवाही केलिए उत्तरदायी हो।


अतिरिक्त आयुक्त डॉ ब्रिजेश सिंह ने अन्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक की उपयोगिता के संबंध में कहा कि पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए स्वास्थ्य जनक परिस्थितियों का निर्माण करना केवल नगर निगम का ही नहीं बल्कि अन्य विभागों का दायित्व भी है। अन्र्तविभागीय सहयोग के द्वारा इस कार्य को बेहतर तरीके से किया जा सकता है। उन्होने कहा कि इस संबंध में सभी विभागों का सहयोग प्राथनीय एवं अपेक्षित है।


अतिरिक्त निगम स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ सोमशेखर ने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया एवं चिकुनगुनिया की रोकथामके लिए जनस्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है।


 


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close