1200 यात्री सुरक्षित, बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस

बचाव अभियान सफल, गृहमंत्री ने की सराहना, 15 घंटों से पटरी पर अटकी थी रेलगाड़ी,


सेना, वायु सेना, नौसेना ने संभाला मोर्चा



मुंबई/नई दिल्ली, जुलाई, राम कुमार। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में मानसून के दौरान हुई भारी बारिश के कारण बदलापुर और वांगणी स्टेशनों के बीच पिछले 15 घंटों से पटरी पर अटकी 17411 डाउन महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन में फंसे 1200 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।


केन्द्रीय गृह मंत्रालय की प्रवक्ता वसुधा गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सेना, वायु सेना, नौसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन के प्रयासों से महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन से 1200 से अधिक यात्रियों को बचाया जा चुका है जिनमें नौ गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। गृह मंत्रालय स्थिति पर करीबी से नजर रखे हुए है और बचाव अभियान की निगरानी की जा रही है।


डॉक्टरों के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बचाव दलों की इसके लिए सराहना की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कल भारी बारिश के कारण रात करीब पौने दस बजे उल्हास नदी का जलस्तर बढ़ गया और इससे अंबरनाथ स्टेशन पर पानी भर गया। अंबरनाथ से बदलापुर के बीच करीब 300 मीटर के खंड पर पानी पटरी की सतह से एक फुट ऊपर पहुंच गया।


 


 


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close