12 हजार की आय व गरीब परिवार को सालाना 72 हजार कांग्रेस देगी 

राहुल ने किया न्यूनतम आय देने का वादा लोकसभा चुनाव से पहले



नई दिल्ली, मार्च। कांग्रेस ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में जनता को लुभाने के लिए सोमवार को एक बड़ा दाव चलते हुए प्रत्येक भारतीय की 12000 रुपए प्रति माह आय सुनिश्चित करने और पांच करोड़ गरीब परिवारों को प्रति वर्ष 72000 रुपए देने की घोषणा की।


कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कांग्रेस ने 21 सदी में भारत में गरीबी खत्म करने का संकल्प लिया है।


गांधी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद प्रत्येक भारतीय के लिए 12 हजार रुपए प्रति माह न्यूनतम आय सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय कुछ न कुछ काम कर रहा है और यदि उसकी आय 12 हजार रुपए से कम है तो कांग्रेस उसे 12 हजार रुपए करेगी। इसके अलावा पार्टी देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब पांच करोड़ परिवारों को वार्षिक रूप से 72 हजार रुपए देगी। इससे देश के 25 करोड़ लोगों को लाभ होगा।


यह योजना पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल होगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन दोनों योजनाओं को लाभ उस समय तक लोगों को मिलता रहेगा जब वे इसके दायरे से बाहर नहीं हो जाते। श्री गांधी ने कहा कि यह योजना पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी में देश से हर हालत में गरीबी को मिटाना है और यह गरीबी पर अंतिम हमला है। मनरेगा गरीबी मिटाने की दिशा में पहला चरण था।


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम दो हिन्दुस्तान नहीं बनने देंगे। एक हिन्दुस्तान होगा जिसमें गरीबों की भी इज्जत होगी। बैठक में लोस चुनावों की समीक्षा कार्यसमिति की बैठक में चुनाव घोषणा पत्र के साथ-साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी संसदीय दल की नेता एवं पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद नहीं थी। इसमें वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह, ए के एंटनी, गुलाम नवी आजाद, पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा समेत कार्यसमिति के अधिकतर सदस्य मौजूद थे।


श्री गांधी ने कहा कि इस योजना को तैयार करने के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था का गहन अध्ययन किया है और अर्थव्यवस्था इस भार को उठा सकती हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम आय योजना के लिए देश में पर्याप्त धन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश लोगों को 'न्याय' देगी और उनको उनका हक देगी।


यह योजना सामाजिक न्याय के लिए होगी। पार्टी का घोषणा पत्र जल्द जारी होगा गांधी ने कहा कि पार्टी का लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जल्द जारी कर दिया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, पी एल पुनिया, कुमार शैलजा और राजीव गौडा भी मौजूद थे।


कार्यसमिति की बैठक में चुनाव घोषणा पत्र के साथ साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी संसदीय दल की नेता एवं पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद नहीं थी। इसमें वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह, ए के एंटनी, गुलाम नबी आजाद, पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा समेत कार्यसमिति के अधिकतर सदस्य मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close