तापमान कम रहा दिल्ली में चार वर्षों में 22 मार्च को

नई दिल्ली। दिल्ली में मौसम कभी ठंड तो कभी गर्मी का अहसास करा रहा है। बीते दो-तीन दिन तक पारा चढ़ने के बाद शुक्रवार को पारे ने अपने तेवर ढीले किए। जिसके चलते बीते चार सालों में 22 मार्च को तापमान सबसे कम रहा। हालांकि, वर्ष 2014 को छोड़ दें तो 2011 तक 22 मार्च को तापमान 30 डिग्री से अधिक ही रहा।



शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.2 व न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन भर धूल भरी सतही हवाएं चलती रहीं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ तेज सतही हवाएं चलती रही। इस कारण मौसम सुहावना भी बना रहा।


बृहस्पतिवार को तेज धूप निकली थी, इस कारण गर्मी महसूस हो रही थी। लेकिन रात होते-होते ठंडक का अहसास होने लगा था। अब शनिवार को एक बार फिर पारे में मामूली बढ़ोतरी होगी। वहीं, सतही हवाएं चलेंगी। जबकि 25 मार्च को हल्की बारिश होने का अनुमान है। 26 मार्च के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी और पारा 35 के पार पहुंच जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close