विश्व की सूची में शीर्ष पर देखना चाहती है जनता भारत को

डॉ. हर्षवर्धन ने किया पलटवार आप के दिखाए रिपोर्ट कार्ड पर 



आवाज़ ए हिंद टाइम्स सवांदाता, नई दिल्ली, अप्रैल। रिपोर्ट कार्ड पेश करने के जवाब में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के संयोजक गोपाल राय तथा आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को खुली विधायक का ब्रुला चुनौती दी है कि भाजपा के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड जारी करने से पहले वे आईने में अपना चेहरा देख लें, जिससे उन्हें मालूम हो सके कि दिल्ली की जनता उनके फरेबी चेहरों को पहचान गई है।


लोकसभा चुनावों के मतदान परिणाम आने के साथ ही दिल्ली से आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। भाजपा के सातों उम्मीदवार रिकार्ड मतों से विजयी होंगे ताकि नरेंद्र मोदी के बेदाग नेतृत्व में भाजपा देश में दोबारा सरकार बनाकर भारत का सर्वांगीण विकास करते हुए विकसित देश बनाए। उन्होंने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।


जनता भारत को विश्व के विकसित देशों की सूची में शीर्ष पर देखना चाहती है। इस बार भाजपा की आंधी में देश के भाजपा न जवंधनों और कांग्रेस के बेमेल गठबंधनों और कांग्रेस के वंशवाद का सफाया हो जाएगा। भारत में एक ऐसी काम करने वाली सरकार बनेगी जो सारी दुनिया का नेतृत्व करेगी। पिछले पांच वर्ष में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सभी वादों से ऊपर उठकर जनहित के लिये 400 से अधिक परियोजनाओं और कार्यक्रमों पर कार्य किया है। नतीजा भारत की जनता सहित सारी दुनिया देख रही है।


पूर्ण राज्य के मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा है कि जिस आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं को अराजक कहकर गौरवांवित होते हैं, क्या एस समाज ताड़कर गौरवांवित होते हैं, क्या ऐसे समाज तोड़कर और कानून व्यवस्था को धत्ता बताने वाले व्यक्ति के हाथों में पूर्ण राज्य सौंपना उचित होगा? अरविंद केजरीवाल तथा उनके विधायकों आदि पर अब तक 140 मुकदमें चल चुके हैं।


इनमें मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सचिव के साथ मारपीट करना, बगैर अनुमति लिये सभा करना, मंत्री सतेन्द्र जैन द्वारा हवाला के जरिये धन का लेन-देन करना, विदेश में धन जमा करना, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा भड़काऊ भाषण देना, सोमनाथ भारती द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी पर कुत्ते छोड़ना, विदेशी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करना, तलाशी लेना, मंत्रियों द्वारा महिलाओं के साथ बलात्कार करना, दंगे कराना, अवैध वसूली करना, अवैध संपत्ति बनाना आदि गंभीर मामले हैं।


जो पार्टी दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और वीआईपी संस्कृति समाप्त करने के नाम पर सत्ता में आई थी, वही पार्टी भ्रष्टाचार में आकंठ डूब जायेगी इसकी कल्पना भी दिल्लीवालों को नहीं थी। उन्होंने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिये उनके मंत्रालयों ने अनेक कार्यक्रम बनाकर ठोस कार्य किये हैं।


इससे देश की 60 प्रतिशत आबादी को फायदा मिलेगा। मत्स्य पालन को व्यापक बनाया गया है ताकि समुद्र तटीय इलाकों में रहने वाले करोड़ों लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनाव जीतने के लिये 70 सूत्री घोषणा पत्र बनाकर जनता को गुमराह किया था।


 


- 387 -


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close